महराजगंजउत्तर प्रदेश

पुरानी सदर तहसील का डीएम ने किया निरीक्षण।

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने पुरानी सदर तहसील का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने पार्क में निर्माणकार्य के प्रगति की जानकारी ली। और पुलिस अधीक्षक से सलाह के उपरांत तहसील की भूमि पर ही पार्किंग की व्यवस्था का भी निर्देश दिया। उन्होंने वेंडिंग जोन के लिए भी उपयुक्त स्थल के चयन का निर्देश नगर पालिका को दिया। इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखर के सुंदरीकरण व पार्क निर्माण के कार्य को देखा और जल्द से जल्द दोनों कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करने के लिए कहा और बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण को समाप्त करने हेतु भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका आलोक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}