महराजगंजउत्तर प्रदेश

नवनियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यभार किया ग्रहण

महराजगंज, 02 अक्टूबर 2023, नवनियुक्त जिलाधिकारी  अनुनय झा ने कार्यभार ग्रहण किया।
जिअलधिकारी को सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी महोदय को कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार गुप्ता, अपर एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, एओ श्रीनाथ धर दूबे सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के रूप में उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना होगा और जनपद संबंधी समस्याओं की समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सीमावर्ती जिला होने कारण उत्पन्न समस्याओं के संदर्भ में नेपाल के साथ संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान के प्रयास की बात की। पत्रकारों के साथ अगले एक माह की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करते हुए सुझाव मांगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}