जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद में अपने पहले कार्य दिवस के दिन कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया गया। और आवश्यक निर्देश दिया गया।नवनियुक्त जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। और उनके दायित्वों की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं अपना परिचय भी सभी लोगों को दिया। परिचय के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य में सरकारी कर्मियों के विषय मे सामान्य धारणा होती है। कि सरकारी कर्मी भ्रष्ट व शिथिल होते हैं और कार्य को लटकाकर रखते हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि जनपद महराजगंज में इस प्रकार की शिकायत नहीं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय अथवा आचरण संबंधी भ्रष्टाचार कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी लोग अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बने और उनकी समस्याओं का यथासंभव निस्तारण करें। और अगर निस्तारण में कोई समस्या है तो फरियादी को उसके विषय मे अवगत कराएं।लेकिन अनावश्यक रूप से फरियादी को न लौटाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि हम अपने कार्यालय आने वाले कर्मियों के प्रति वही व्यवहार रखें। जिसकी अपेक्षा हम किसी कार्यालय में जाते समय खुद के लिए या अपने परिवारजनों के लिए करते हैं। कहा कि कर्मी कार्य को टाले नहीं बल्कि प्राथमिकता के आधार पर करें। जिलाधिकारी का जनपद में स्वागत करते हुए अपर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारी व कर्मचारी सुनिश्चित करेंगे।और उनके निर्णयों को धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास करेंगे।बैठक का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे द्वारा किया गया।जिलाधिकारी अनुनय झा का जिलाधिकारी के रूप में जनपद महराजगंज पहला जिला है। उनका चयन वर्ष 2015 में आईएएस सेवा के लिए इसके पूर्व वो भारतीय राजस्व सेवा में चयनित हुए। जिलाधिकारी महराजगंज के पद पर तैनाती से पूर्व नगर आयुक्त मथुरा के पद पर तैनात रहे। जिलाधिकारी अनुनय झा मूलतः बिहार के मधुबनी जिले के हैं। इनकी आरंभिक शिक्षा दिल्ली में हुए और इन्होंने अपना इंजीनियरिंग स्नातक आईआईटी रुड़की से किया।बैठक में कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता अपर एसडीएम महेंद्र प्रताप, अपर एसडीएम नवीन कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, नाजिर वेद प्रकाश मिश्रा, स्टेनो एडीएम केशव सहित कार्तिकेय, विनीत, मनीष सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।