महराजगंजउत्तर प्रदेश

गांधी जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को किया सम्मानित।

बृजमनगंज।नगर पंचायत कार्यालय बृजमनगंज में गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने ध्वजा रोहण करने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पंचायत में तैनात कर्मचारियों को साल दे सम्मानित किया एवं महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी और सादगी से रहने की शिक्षा देते हैं। राष्ट्रपिता ने हमेशा स्वच्छता को वरीयता दी। उसी प्रकार देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता अपनाकर देश को सुंदर बनाने में सहयोग करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता को हमें प्राथमिकता को शामिल करना होगा। स्वच्छता होगी तो स्वास्थ्य भी सही रहेगा। नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक से सहयोग की आवश्यकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक रमेश चौधरी, कार्यालय सहायक मोहम्मद कासिम,सभासद जेपी गौड़, झिनक विश्वकर्मा,मनोज जायसवाल,काजू ,जितेंद्र कुमार,अनूप चौरसिया,प्रद्युमन सिंह,धर्मेंद्र चौरसिया,शिव प्रसाद चौरसिया,सहित सभी कर्मचारी,सभासद उपस्थित रहे।

सौरभ जयसवाल की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}