महराजगंजउत्तर प्रदेश

प्रधान और सचिव की मिली भगत से काट दी गई गरीब की आशियाना।

विजय पांडेय की रिपोर्ट

निचलौल। प्रधान और सचिव की मिली भगत से काट दी गई गरीब की आशियाना। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। बड़ी संख्या में लोग झोपड़ी में गुजर बसर कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कच्चे घर और छप्पर डालकर गुजरा हो रही है।विकास खण्ड निचलौल के बाली निवासी सोना पत्नी छब्बी ने बताया कि उसका कच्चा मकान गिर रहा है। छप्पर रखकर परिवार जैसे-तैसे गुजर बसर कर रहा है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फॉर्म भरकर जमा किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका नाम आ गया। लेकिन ब्लॉक कर्मियों ने उनके मकान की चारों दीवारें पक्की दिखाकर कैंसिल करवा दी। पीड़ित ने मकान दिलाए जाने के लिए पंचायत कर्मियों से गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस तरह अन्य पात्र लाभार्थियों को अपात्र दिखाकर उनके आवास कैंसिल कर दिए गए। पीड़ित लाभार्थी ने बताया कि जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। शिकायतकर्ता ने कहा की अगर यहां से जांच नही की जायेगी तो हम जिलाधिकारी तक जायेगे और ग्राम प्रधान ब्लाक के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही का माग करेगे। उक्त संबंध में सहाय विकास अधिकरी विनय पांडेय ने बताया कि पात्रों को आवास क्यों नहीं मिल सका। जिसकी जानकारी हमें नहीं है। इस मामले की प्रमुखता से जांच कराई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}