यूपी से अब तक कुल 20208 हज यात्री हुए रवाना
लखनऊ । हज-2023 के लिए लखनऊ उड़ान स्थल से चौतीसवीं उड़ान संख्या एसवी 3867 शनिवार को 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय से चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मदीना के लिए रवाना हुई। इस उड़ान से 162 पुरुष व 136 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक प्रयागराज जिले के 154 हज यात्री गये हैं। पैंतीसवीं उड़ान संख्या एसवी 3895 भी 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल मदीना के लिए रवाना हुई। इस उड़ान से 152 पुरुष व 146 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक वाराणसी जिले के 71 हज यात्री गये हैं। चार हज यात्री मुम्बई के इस उड़ान से गये हैं, जिन्होंने लखनऊ उड़ान स्थल का विकल्प चुना था। दिल्ली उड़ान स्थल से इस उड़ान से 129 पुरुष व 110 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक मुरादाबाद जिले के 81 हज यात्री गये। अब तक उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 9929 हज यात्री व उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 20208 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।