महराजगंजउत्तर प्रदेश

सिविल जज बन कर गांव पहुँची अल्का भारती भव्य स्वागत।

सुनील पांडेय की रिपोर्ट 

कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया बुजुर्ग की अल्का भारती उत्तर प्रदेश सिविल जज बनने के बाद पहली बार रविवार को गांव पहुँची। क्षेत्र वासियों ने फूलों की बरसात कर के उनका भव्य स्वागत किया।पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सिविल जज का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कम्हरिया बुजुर्ग निवासी ओमप्रकाश की पुत्री अल्का भारती सफलता प्राप्त किया। अल्का ने नौतनवा के प्राथमिक विद्यालय से अपनी शिक्षा की शुरुआत किया था। राजकीय बालिका इंटर कालेज नौतनवा के बाद उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद में पढ़ाई किया। यह अपने सफलता का श्रेय भारतीय संविधान को देती हैं। उन्होंने बताया कि उनके आदर्श डॉ भीमराव अंबेडकर हैं। उनके आदर्शों पर चल कर उन्हें सफलता मिली है। कोल्हुई बाजार से कम्हरिया बुजुर्ग तक दर्जनों वाहनों और हजारों लोगों के भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अल्का भारती के परिजनों के अलावा क्षेत्र के विधायक फरेंदा वीरेन्द्र चौधरी, जितेंद राव, महेंद्र जायसवाल,अनवर, बबलू चौबे, जयप्रकाश, गौरीशंकर, सत्यप्रकाश, गुड्डू, जितेंद्र गौतम, रामलगन, शिवहरख आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}