जौनपुरउत्तर प्रदेश

सपाजनों ने निकाली लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा।

जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जनपद में साइकिल यात्रा के चौथे दिन केराकत विधानसभा के सिहौली चौराहे से क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज के अध्यक्षता में लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा के चौथे दिन बुधवार को जिला अध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा निकाली गई। मीडिया से बात करते हुए डॉ अवधनाथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्य शैली से प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा सरकार से लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने व लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार विभिन्न विधानसभाओं में सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा सरकार के षड्यंत्र से समस्त जनता को अवगत कराया जाएगा।

वहीं विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि केराकत विधानसभा में 85 प्रभारियों की नियुक्ति किया गया है जिनके माध्यम से 15 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करके इन सामंतवादी ताकतों को कमजोर करने के लिए तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। केराकत विधानसभा में जिसकी शुरुआत सिहौली चौराहे होकर निकली गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है। बिजली, पानी एवं बेरोजगारी की समस्या जटिल होती जा रही है। चारों तरफ लूटपाट की स्थिति बनी हुई है।भाजपा सरकार की नियत में विकास कार्य करना ही नहीं है।
साइकिल यात्रा की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि यह कारवा सिहौली बाजार से धरौरा नईबाजार, देवकली, मुफ्तीगंज, सेवईनाला और धर्मापुर होते हुए शाहगंज से होकर वापस सदर पहुंचेगी जहां पर रात्रि विश्राम किया जाएगा। इस अवसर पर संजय सरोज, प्रिंस यादव, समाजसेवी विनोद यादव, धीरज यादव, नमन समाजवादी, सौरभ समाजवादी, विशाल साहू, आजाद कुरैशी, मनोज यादव, आशीष यादव, विवेक यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}