महराजगंजउत्तर प्रदेश

संविदा कर्मचारियों के समस्याओं का होगा निदान – हरिशंकर त्रिपाठी

महराजगंज। शुक्रवार को टीवी क्लिनिक सभागार कच्छ में संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की जनपद स्तरीय कार्यकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के समस्त संवर्गों के समस्त संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी संविदा कर्मचारियों के समस्याओं को निराकरण करने के लिए ब्लॉक स्तरीय संगठन का भी निर्माण किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय कमेटी तैयार करने के लिए सभी रूपरेखाएं तैयार कर ली गई हैं। संगठन के महामंत्री सुहेल खान ने कहा कि ब्लॉक स्त्री संगठन बनाने के लिए सभी संगठन मंत्री को दायित्व दे दिया गया है। उन लोगों द्वारा सभी ब्लॉकों में संगठन को बनाते हुए सदस्यता शुल्क भी जमा करना होगा। जिला प्रवक्ता शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जिला अस्पताल से संगठन मंत्री के तौर पर दीपक कुमार, सदर सीएचसी से फिरोज कुमार, घुघली मुरली प्रसाद, सिसवा से प्रदीप कुमार,मिट्ठोरा से अखिलेश कुमार गुप्ता,निचलौल से नितेश त्रिपाठी,परतावल से मनीष श्रीवास्तव,पनियरा से धर्मेंद्र सिंह,लक्ष्मीपुर आत्मा प्रजापति, रतनपुर से डा सत्येंद्र त्रिपाठी,मनीष निगम, फरेंदा से प्रीति मिश्रा,देवेंद्र यादव धानी से अनंत कुमार बृजमनगंज से अनवर को मनोनीत किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री सभी संगठन मंत्री द्वारा माह में बैठक आयोजित कर ब्लॉक स्तरीय संगठन तैयार कर लिया जाएगा। जिससे संगठन और मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को लखनऊ रैली में प्रतिभा करने के लिए सभी संविदा कर्मचारियों का आवाहन किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग के पहुंचने की अपील की गई है। बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार सिंह शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव मनीष निगम प्रीति मिश्रा फिरोज आलम अखिलेश कुमार गुप्ता जैनुल आबेदीन सूर्य प्रताप सिंह मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}