कुशीनगरउत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाई गई पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट 

कुशीनगर।एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। सभी शैक्षणिक संस्थानों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।क्षेत्र के बाबू बृज बिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया में प्रबंधक देवदत्त सिंह एवं प्राचार्य डॉ बिंदेश्वर मिश्र द्वारा पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा डीएलएड के प्राचार्य राजीव श्रीवास्तव द्वारा महाविद्यालय के छात्रों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी द्वारा स्कूली बच्चों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व के बारे में बताया गया। पिपरा जटामपुर स्थित रामकृता इंटरमीडिएट कॉलेज में भी प्रबंधक संतोष तिवारी द्वारा पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा स्कूली बच्चों को उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}