महराजगंजउत्तर प्रदेश

अज्ञात कारणों से लगी आग दो सौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख।

कोल्हुई । स्थानीय थाना क्षेत्र में ग्राम सभा हरैया पंडित के टोला पिपराहिया के गेहूं के खेत में सोमवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे आग लग गई। जिससे खेत में गेहूं की कटवाई कर रहे किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।बावजूद इसके आग धीरे- धीरे लालपुर, बेलौही, सोनचिरैया सहित अन्य गावों के खेतों में फैल कर विकराल रूप धारण कर ली।जिसमें लगभग दो सौ एकड़ फसल जलकर राख हो गई। जिसमें एक भूसा मशीन, पंप सेट तथा खेत कटवाने गये ग्रामसभा लालपुर निवासी किसान लालबिहारी की मोटरसाईकिल में भी आग पकड़ लिया। जिसको बचाने के चक्कर में किसान भी आंशिक रूप से जल गया।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई मगर विफल रहे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दोपहर एक बजे तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह दो अग्निशमन यंत्र के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने मे लग गए। कोल्हुई थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक आग बेकाबू हो चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में प्यारे,रामराज, उदयभान,शिवनाथ सिंह, रामेश्वर सिंह,राहुल,मुबारक, रशीद, महेंद्र यादव, तूफानी, जगदीश, परशुराम,मुन्नी,हरिराम,रामधनी, नंदू दीदारू,शत्रुधन,वेदमती, बलराम शुक्ल,राजन सिंह सहित दर्जनों किसानों का फसल नुकसान हुआ है। वही सोनचिरैया निवासी रघुनाथ राय, अवधेश राय, दिवाकर,टासे, शैलैश, मोती ,सेवक, पप्पू, संदीप, सहित दर्जनों लोगों का गेहूं की फसल जल कर राख हो गया।
आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में लेखपाल शिवशंकर ने बताया कि किसका कितना नुक्सान हुआ है जांच कर अवश्य कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}