विश्व हिन्दू महासंघ ने सेमरहना में किया गो पूजन
मिठौरा ।निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरहना में गो पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिन्दू महासंघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सेमरहना में स्थित माता पार्वती और प्राचीन गुरु गोरक्षनाथ बाबा छत्रनाथ एव माता चंडी देवी शक्ति पीठ पर विश्व हिन्दू महासंघ ने शनिवार को गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एक कार्यकताओं ने गौ माता का पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि जो हमारी माता है इनकी रक्षा और सेवा करना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामबचन चौहान, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री महंत संतोष नाथ, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी संजय कुमार, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मनोहरलाल साहनी, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री पुजारी यादव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रान्तीय सदस्य बालक दास, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, विश्व हिन्दू महा संघ के नगर अध्यक्ष हरिओम मद्धेशिया,-चौक विश्व हिन्दू महा संघ के नगर उपाध्यक्ष मनोज नाथ योगी, आलोक त्रिपाठी, अधिवक्ता, अनुराग त्रिपाठी, जिला मंत्री गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत बिनोद नाथ महाराज, विश्व हिन्दू महासंघ के सभी पदाधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।