जौनपुरउत्तर प्रदेश

ग्रामीणों ने सुना मन की बात का 105 वां एपिसोड

जौनपुर।* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105 वें एपिसोड को विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी में ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह के निज आवास पर रविवार को ग्रामीणों ने आकाशवाणी के माध्यम से सुना। आज के सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग और जी-20 के शानदार आयोजन की चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की इन दोनों सफलताओं को देख रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर, शांति निकेतन और होयसडा मन्दिरों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने और जर्मनी की कैसमी की भारतीय संगीत के प्रति जूनून की चर्चा उन्होंने की। इसके अलावा जीवों के प्रति करुणा बढ़ाने और एक अक्टूबर को चलाये जाने वाले विशेष सफाई अभियान में भागीदार बनने के लिए देशवासियों से आह्वान किया।

आज के मन की बात कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह के अलावा मंडल मीरगंज के उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, शक्ति केन्द्र प्रभारी अवधेश तिवारी,बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधान पति शैलेंद्र सिंह,रामा दूबे, कल्पेश प्रजापति,बब्बन तिवारी,विकल सिंह, ओम् सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}