खाद्यान्न और उर्वरक की तस्करी जोरो पर।
कोल्हुई थानाक्षेत्र अन्तर्गत नेपाल भारत सीमा के बांसगांव उर्फ हड़बड़हवां घाट से तस्करी दिन रात चौबीसों घंटे बम्पर तरीके से हो रही है।आला अधिकारियों के लाख प्रयास के बावजूद भी तस्करी रोकने में कोल्हुई पुलिस नाकाम रही है।यह एक बहुत ही गंभीर सवाल है? उच्चाधिकारी गण तस्करी रोकने के लिए बहुत तरह से प्रयास करते रहते हैं लेकिन तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आखिर कारण क्या है? यहां तक कि कई बार समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हुआ। पोर्टल पर भी चला। लेकिन कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई। बताते चलें आये दिन बड़गो, नवाडीह कला, राजमंदिर कला,होते हुए राजमंदिर घाट से तस्कर बंपर पैमाने पर खाद्यान्न और उर्वरक की तस्करी सुबह पांच बजे से दस बजे तक करते हैं।और रात्रि में भी चालू रहता है। और सूत्रों की माने तो तस्कर कहते हैं कि हम सब लाइन लेकर काम करते हैं।और जब कभी पुलिस की ड्यूटी घाट पर लगती है। तो ऐसी स्थिति में सीमा वर्ती तस्कर तस्करी का सामान घरों में इकट्ठा करते हैं।और जैसे ही मौका मिलता है तस्करी का तांडव शुरू कर देते हैं। पुलिस की सारी कोशिश नाकाम हो जाती है।इस सम्बन्ध में नवागत थानाध्यक्ष स्वतन्त्र सिंह ने बताया कि तस्करों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही की जायेगी।


