उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक निर्वाचन संपन्न

महराजगंज । उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद महराजगंज का वार्षिक निर्वाचन स्थानीय लालबहादुर शास्त्री इ .का. आनंदनगर महराजगंज मे निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ देवरिया के सकुशल निर्देशन मे सम्पन्न हुआ । जिसमें सर्वसम्मति से प्रभात कुमार पाण्डेय को जिलाध्यक्ष एवं अरूण कुमार पाण्डेय को जिलामन्त्री निर्वाचित किया गया । कोषाध्यक्ष पद पर तेज बहादुर पाल को चुना गया । जितेन्द्र कुमार पाण्डेय , डाॅ अंशुमान त्रिपाठी,प्रकाश पाण्डेय, डाॅ श्रीमती विजय श्रीमल्ल, सत्य प्रकाश माधव, डाॅ ओंकार नाथ पांडेय, विनीत श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष एवं संजय पासवान, राजकुमार, पवन कुमार को संयुक्त मन्त्री, डाॅ सच्चिदानंद सिंह को आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित किया गया ।इस अवसर पर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह,अभिषेक पाण्डेय,गोरखनाथ गुप्ता ,अशोक राय, विजय प्रताप सिंह,दीनबंधु शुक्ल ,ओबेदुल्लाह खान, तेजप्रताप सिंह, लाल सिंह, क्रान्ति यादव ,सहित सैकड़ो की संख्या मे शिक्षक मौजूद रहे।