
मिठौरा । स्थानीय थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया ग्रामसभा में शुक्रवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने गांव के बाहर स्थित बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ खंडित कर दिया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो पूरे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिये। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिन्दुरिया राजकुमार सिंह ने ग्रामीणों को शांत करने की कवायत में जुट गये। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अराजक तत्वों ने बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ खंडित कर दिये। सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को खंडित अवस्था में देखा तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये। घटना की सूचना मिलते ही सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कराये और बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का खंडित दाहिना हाथ को बनवाते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुद्ध विहार के अध्यक्ष चंद्रभान प्रसाद, महेश प्रसाद, वीरू, अजीत, अजय, राम रक्षा, अशोक कुमार, शिवमंगल गौतम, जगत नारायण, महावीर, आरती देवी, बासमती, अभिराजी, सुभावती एवं रूमाली ने थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किये है। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा खंडित होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर शांति व्यवस्था बनाया गया और खंडित प्रतिमा को तुरंत बनवाया गया। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों के विरुद्ध जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


