महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

जिला संयुक्त अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण ।

महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार की रात्रि मे अचानक जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं प्रसूति वार्ड, दवा वितरण कक्ष तथा भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन एवं दवाओं की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल व्यवस्था और उपचार के विषय में जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ सर्वेश प्रताप सिंह भर्ती मरीजों का हाल चाल लिया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सभी मरीज फिलहाल ठीक हैं। एक महिला का इलाज चल रहा था, जिसकी स्थिति भी नियंत्रण में थी। जिलाधिकारी ने महिला के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए कहा कि यदि आवश्यकता हो तो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की समुचित व्यवस्था करें।
इसके उपरांत उन्होंने फार्मेसी को देखा। फार्मेसी में स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर को देखा। फार्मासिस्ट जे.एल. पांडेय से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिया कि यदि कोई दवा समाप्त होने वाली हो तो समय से मांग प्रेषित कर दें। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ–सफाई पर्याप्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की और साफ–सफाई को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का मिलान रजिस्टर से किया। सभी लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसपी सोमेंद्र मीना, सीएमएस डॉ ए.के. द्विवेदी, डॉ ए.बी. त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}