सांसद ने किया सड़कों का लोकार्पण

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर।सांसद विधायक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत विशुनपुरा और पडरौना विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा में सड़क का लोकार्पण
भाजपा सरकार में निरंतर हो रहा है विकास :सांसद
क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता:विधायक
मंगलवार को भारी वर्षा के बाद भी जनपद कुशीनगर के बिकास खण्ड विशुनपुरा और पडरौना के विभिन्न ग्राम सभा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया।
जिसमें सबसे पहले विशुनपुरा विकास खण्ड के जटहाँ जंगल से पकनहाँ एकवनही भगवन्तपुर सम्पर्क मार्ग दूरी 8.23 किलो मीटर लागत 447.68 लाख रूपए का लोकार्पण पूजन अर्चन कर किया।इसके बाद पडरौना विकास खण्ड के पड़रौना कठनवार संपर्क मार्ग दूरी 6.28 किलो मीटर लागत 313.25 लाख रूपए, पडरौना सुखपुरा सम्पर्क मार्ग दूरी 5.4किलो मीटर लागत 305.28 लाख और पडरौना से देवरिया पाण्डेय से पगरा संपर्क मार्ग दूरी 5.6 किलोमीटर लागत 323.77लाख का लोकार्पण किया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि आज केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में चौमुखी विकास हो रहा है। भारत की आत्मा गावों में बस्ती है । इसीलिए गावों का साधन सम्पन्न बनाकर उसका समग्र विकास करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। आज केन्द्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की डबल इंजन की सरकार निरंतर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गो में बिना किसी भेद भाव के देने का काम कर रही है। जिससे पूरे विश्व में भारत की पहचान एक विकासशील देशों की श्रेणी में है
आज जिस प्रकार देश और प्रदेश में निरंतर विकास कार्य को धरातल पर भाजपा सरकार में किया जा रहा है उसी प्रकार कुशीनगर में विकास कार्य प्रगति पर है। विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक पड़रौना सदर मनीष जायसवाल ने कहा की केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में चौमुखी विकास हो रहा है।
भारत की आत्मा गावों में बस्ती है । इसीलिए गावों का साधन सम्पन्न बनाकर उसका समग्र विकास करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। आज केन्द्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की डबल इंजन की सरकार निरंतर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गो में बिना किसी भेद भाव के देने का काम कर रही है। जिससे पूरे विश्व में भारत की पहचान एक विकासशील देशों की श्रेणी में है
आज जिस प्रकार देश और प्रदेश में निरंतर विकास कार्य को धरातल पर भाजपा सरकार में किया जा रहा है उसी प्रकार कुशीनगर में विकास कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी के नेतत्व में भाजपा सरकार में निरंतर विकास सबका साथ सबका विश्वास के नीतियों के साथ कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ती तक सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा हैविधानसभा के विकास के सांसद जी के सहयोग से चौमुखी विकास कार्य होगा।
कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशुनपुरा विंध्यवासनी श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता धन्नजय तिवारी ने भी संबोधित किया।
संचालन धीरज पाठक और श्रीकांत जायसवाल ने किया।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया शेषनाथ यादव, मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, हरिओम कुशवाहा, प्रमोद शाहा,जिला अध्यक्ष प्रधान संघ कुशीनगर संतोष मणि त्रिपाठी,रामानुज मिश्रा, संतोष दुबे,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय , कपिलदेव श्रीवास्तव,सूर्यप्रकाश शुक्ला, फुलबदन कुशवाहा, चमन यादव,पंकज गुप्ता,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कुशीनगर के अधिशाषी अभियंता ई० कुंवर सुरेंद्र प्रताप सिंह, अवर अभियंता गण ई०अरविन्द कुमार सिंह, ई ०संजय राय, ई० अजय प्रसाद, दयाशंकर सिंह, ऋतिक सिंह
मानस कुमार विजय पाण्डेय, सौरभ जायसवाल,सिद्धार्थ कुशवाहा,ग्राम प्रधान अहिरौली सुरेश जायसवाल, ग्राम प्रधान भीम सिंह, सुभाष सुहाना, संदीप मिश्रा, सूरज तिवारी, बबलू कुशवाहा, सत्यम मिश्र, आदित्य सबलू दुबे,पार्टी पदाधिकारी गण, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कमलेश यादव
सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।संसद ने किया 1करोड़ 79 लाख से निर्मित पड़रौना में पड़रौना बाँसी मार्ग खिरकिया पुल (अन्य जिला मार्ग) में स्थित झरही नाला पर आर. सी. सी. लघु सेतु का पुनः निर्माण कार्य का लोकार्पण कर संबोधित किया।मंगलवार को सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में ही सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे और विधायक पड़रौना सदर मनीष जायसवाल ने राज्य योजनानंतर्गत स्वीकृत 1करोड़ 79 लाख से निर्मित पड़रौना में पड़रौना बाँसी मार्ग खिरकिया पुल (अन्य जिला मार्ग) में स्थित 03 किलो मीटर झरही नाला पर 04*7.5 मीटर आर. सी. सी. लघु सेतु का पुनः निर्माण कार्य का लोकार्पण कर संबोधित किया।