महराजगंज । बृजमनगंज क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व स्वजनों के द्वारा एक गैर बिरादरी के युवक से लड़की की शादी करने से मना करने के बावजूद घर से युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध बिना सहमति के शादी के लिए अपहरण करने का मामला दर्ज किया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने रविवार को एक आरोपित के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया था कि उनकी पुत्री को दो दिन पूर्व एक दूसरे बिरादरी का युवक मना करने के बावजूद घर से उसको बहला फुसला कर लेकर चला गया हैं। जो काफी दिनों से उसे मोबाइल फोन पर परेशान कर रहा था।आरोपित काफी दिनों से शादी का दबाव बना रहा था। दूसरे बिरादरी का होने के कारण स्वजनों ने शादी करने से मना कर दिया था।वह खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रही है।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फैज अहमद के विरुद्ध बिना सहमति के बावजूद जबरदस्ती शादी के लिए अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया है।
(सौरभ जायसवाल)


