महराजगंजउत्तर प्रदेश

रेल लाईन स्वीकृति कराने पर भाजपा नेताओं ने मंत्री का किया स्वागत।

परतावल।बुधवार को पनियरा विधानसभा के सीमा क्षेत्र कतरारी चौराहे पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के अध्यक्षता में जबरदस्त स्वागत हुआ।आपको बताते चलें कि महराजगंज जिले में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के घुघुली महाराजगंज फरेंदा रेल खण्ड स्वीकृत कराने के पश्चात जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपाईयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस क्रम में कतरारी, श्यामदेउरवा, परतावल एवं छपिया में स्वागत किया गया।इस दौरान जिला संयोजक संजय पांडेय, युवा नेता निर्भय सिंह,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव, अशोक यादव,सलाउद्दीन खान, उमर खान, रवि प्रकाश सिंह, विवेक पटेल, अर्जुन सिंह,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}