जौनपुरउत्तर प्रदेश

महिला थाने में हुई विधवा महिला की हुई शादी

जुबैर अहमद की रिपोर्ट 

जौनपुर। जहाँ समाज में आज लोग रिस्तों को कोई महत्व नही समझते , ऐसे में समाज की बहुत सी कुरीतियां भी सामने आने लगते हैं, आज इसी कुरीति और समाज के लिए एक नयी पहल पर महिला थाना जौनपुर मे महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में एक विधवा महिला सबिता आदिवासी पंराउगंज और पवन आदिवासी छत्तरपुर आजमगढ़ की शादी प्रतिष्ठित लोग और महिला थाना के सभी स्टॉप के बीच सम्पन्न हुआ।
शादी के मौके पर थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने मन्त्रोंच्चारण किया अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिँह ने दूल्हा दुल्हन की गाँठ जोड़ा, वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया, महिला कांस्टेबल श्रध्दा सिंह ने दुल्हन का श्रृंगार किया।

समाजसेवी राखी सिंह ने सबका मुह मीठा कराया मिठाई खिला कर, उर्वशी सिँह ने कहा कि आज महिला थाना मे रोज पति पत्नी के झगड़े का रोज केस आता है ऐसे में समाज के लिए एक नज़ीर के रूप में महिला थाना की थानाध्यक्ष सरोज सिंह जी ने पेश किया, उनका कहना है कि समाज में लोग ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे छोटी छोटी कुरीतियां दूर हो जाएंगी! शादी में लड़के ल़डकी के तरफ़ से उसके परिवार के सभी रिस्तेदार के साथ एस आई राजा राम रंजन, महिला कांस्टेबल पूजा, ममता, दीपा सिंह, आरती, रेखा रुचि सिंह के साथ बहुत सारे लोग थाने में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}