भारी बरसात में किसान हलकान, सहकारी समिति की लापरवाही से बर्बाद हुए दस्तावेज ।

कोल्हुई । भारी बरसात के बीच बहदुरी बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली समिति पर कार्यरत सचिव राजेश यादव और उपस्थित कर्मचारीयों द्वारा किसानों के जरूरी कागजातों को लापरवाही से फेंक दिया गया जिससे बरसात में भीगकर खराब हो गए बारिश में भीगते हुए किसान अपने जरूरी कागजातों को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए। वितरण केंद्र पर उपस्थित किसान बीरेंद्र यादव, रामप्रकाश वर्मा,रामानन्द गौड़,सोमनाथ चौरसिया,सुनील सहित तमाम लोगो ने शिकायत किया है कि जब वे यूरिया लेने समिति पर पहुंचे तो उन्हें खाद नहीं मिला। ऊपर से उनके खतौनी/आधार कार्ड बाहर फेंक दिया गया ।जो बारिश के कारण भीग गया जिसे बाद में अस्वीकार कर दिया गया ।जिससे किसान नाराज होकर समिति पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। एक किसान ने कहा, “हम पहले बरसात से परेशान हैं, ऊपर से अब समिति वाले भी हमें हलकान कर रहे हैं ।किसानों ने मांग की है कि दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, क्षतिग्रस्त दस्तावेजों को फिर से मान्य किया जाए, और यूरिया की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाय । इस सम्बन्ध में समिति के सचिव राजेश यादव ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है खाद सभी को मिल रहा है ।
सुनील पाण्डे की रिपोर्ट
