महराजगंजउत्तर प्रदेश

नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर नगर पालिका कर्मचारियों को किया सम्मानित ।

नौतनवा । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। नौतनवा जलकल कार्यालय के कैंपस में एक कार्यक्रम आयोजित कर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर पालिका कर्मचारियों को विशेष उपहार देने का निर्णय लिया है।इस क्रम में मंगलवार को जलकल कार्यालय कैंपस में त्रिपाठी द्वारा अपने स्वयं के खर्चे से एक कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नगर पालिका के प्रत्येक वार्डों में सफाई से लेकर ऑफिस तक के कार्य में उत्कृष्ट कार्य किए है। उन सभी को आज विशेष उपहार देकर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने लिया है।उक्त आशय की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों के सम्मान से उनमें अपने कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा और अपनी जिम्मेदारी समझ कर वह नगर पालिका के कार्यों को करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को हम लगातार सम्मान करते रहेंगे। कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति उत्साहित करने के लिए महाराजगंज जिले में यह पहला कार्यक्रम है। जहां अध्यक्ष स्वयं के खर्चे से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को उपहार देकर उनके जिम्मेदारियो के प्रति उन्हें उत्साहित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}