महराजगंजउत्तर प्रदेश

देवदह और रामग्राम को विश्व के मानचित्र पर लाना सरकार की प्राथमिकता- पंकज।

गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह में होगा तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन का पहला दिन।

महराजगंज।लक्ष्मीपुर गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह के टीले पर शुक्रवार को तीन दिवसीय देवदह महोत्सव और विशाल बौद्ध सम्मेलन का शुभारंभ भारत सरकार के वित्त राजमंत्री पंकज चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवदह और रामग्राम को विश्व के मानचित्र पर लाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क और अत्याधुनिक सुविधाओं से देवदह और रामग्राम सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवदह और रामग्राम का विकास मतलब सम्पूर्ण महराजगंज गोरखपुर का विकास है। रामग्राम से देवदह को सीधे सड़क से जोड़ने की योजना बनाई गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपस्ना हाल का निर्माण जल्द ही पूर्ण होगा। तब यहां विदेशी पर्यटकों का आगमन होने लगेगा और और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेगा। रोजगार के लिए युवाओं को पलायन नही करना पड़ेगा। कार्यक्रम को समीर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार देवदह के विकास के लिए कटिबद्ध है। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में देश के तमाम राज्यों से बौद्ध भिक्षुओं एवं धर्मावलंबियों का जमावड़ा लगा हुआ है। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव आयोजक जितेंद्र राव ने बताया कि 14 अक्टूबर को डा0 इन्दु चौधरी प्रोफेसर बीएचयू मुख्य अतिथि वक्ता होंगी और 15 अक्टूबर को विरेन्द्र चौधरी विधायक फरेन्दा मुख्य अतिथि रहेंगे। इनके अलावा लुम्बिनी कुशीनगर, बोधगया, सारनाथ, नागपुर आदि बौद्ध स्थलों से बौद्ध भिक्षुओं का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र राव ने किया।इस दौरान समीर त्रिपाठी, महेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द्र पटेल, अशोक कुमार जायसवाल, बबलू सिंह, भंते मौद्गल्यायन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}