महराजगंजउत्तर प्रदेश

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल।

पनियरा। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मंजेश भारती पुत्र शिवपुजन को शनिवार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हंसखोरी पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।थानाध्यक्ष पनियरा देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंजेश भारती पुत्र शिवपूजन उम्र 19 बर्ष के खिलाफ पनियरा थाने में मुकदमा अपराध सं 282/2023धारा 363,376,120,बी भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट दर्ज है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद महराजगंज डा0 कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन बज्र के तहत ,व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष के निर्देशन में टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सुबह अभियुक्त मंजेश भारती को गिरफ्तार कर लिया गया। और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक यशवंत किर्णेन्द्र व कांस्टेबल सूरज कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
13:58