महराजगंजउत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री के द्वारा सिंचाई विभाग के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का किया गया उद्घाटन।

महराजगंज। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के द्वारा शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान सिंचाई विभाग के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय कार्यालय, मुख्य गलियारा सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और कार्यालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जनपद में बारिश की मात्रा, नहर टेलों में पानी की स्थिति, बाढ़ राहत तैयारियों आदि के संदर्भ में जानकारी ली। और निर्देश दिया कि सभी टेलों मे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बाढ़ की स्थिति में राहत संबंधी सभी इंतेजाम करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत मंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। वहाँ उन्हें पुलिस दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गेस्ट हाउस में मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास समीर त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}