केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री विधानसभा पनियरा में सभा को किया सम्बोधित।

पनियरा ।विधानसभा पनियरा क्षेत्र के कई ग्रामसभाओं में परसौनी, धनगड़ी, पनियरा , डिंगुरी, बहरामपुर एवं नरकटहा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार सांसद महाराजगंज पंकज चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि जनसंवाद किया एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत गांव की मिट्टी कलश में रखवाया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक पुत्र युवा नेता निर्भय सिंह एवं समस्त मंडल अध्यक्ष गण रहें।स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कुछ महिलाओं ने अपना खुद का रोजगार शुरू कर स्वावलंबी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजना चला रही हैं। उक्त बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक महिला द्वारा पूछे गए प्रश्न पर कहा।मंत्री ने बताया कि,मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि,यह मिट्टी के कलश में कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में पौधों के नीचे प्रयोग होंगे और वीर शहीदों के स्मृति के रुप में जनपद का नाम लिखा होगा ताकि पुरी दुनिया में भारत की बिभिताओ को दर्शाएगा तथा यह संदेश पहुंचेगा कि भारत में कई धर्म के लोग रहते हैं। मगर सब अपनी मिट्टी से अपने देश से जुड़ें हैं और देश के वीर सपूतों के लिए नमन का भाव है।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री ने व विधायक पुत्र निर्भय सिंह के साथ अन्य पदाधिकारियों ने घर घर जाकर मिट्टी उठाया और कलश में रखवाया। कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर करने की उनकी इच्छा उनके हर फैसले का कारण रही है। मोदी सरकार के उपलब्धियां को गिनाया।वहीं निर्भय सिंह ने बताया कि,पूरे देश ने यह सिद्ध करके दिखा दिया कि राजनीति कैसी भी चल रहे हो देश में फर्क नहीं पड़ता। एक बार देश का मुखिया बोलेगा तो हर घर तिरंगा फहराया जाएगा अगर देश का मुखिया बोलेगा तो एक साथ 180 करोड़ लोग अपने घरों में ही रुक कर पूर्यतया लॉकडाउन का पालन किए जाएंगे।इस दौरान विधायक के के पुत्र युवा नेता निर्भय सिंह, जिला संयोजक संजय पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेशचन्द्र जायसवाल,भोला मल्ल, उमेश गुप्ता, शेषनाथ सिंह, रुपेश शर्मा, विवेक पटेल, अंगद गुप्ता, कौशल श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सलाउद्दीन, जिला महामंत्री बबलू यादव, राजकुमार सिंह, हरेराम यादव, अरविंद चौधरी, ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, ग्राम प्रधान बेलटिकरा विरेन्द्र यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शम्भू प्रसाद, जलालुद्दीन अंसारी,सभासद रमजान अंसारी, सभासद रामनरेश निराला,सभासद राजेश गुप्ता,महेश गुप्ता, दिलीप जायसवाल सहित तमाम लोग रहें।