महराजगंजउत्तर प्रदेश

थाना पनियरा द्वारा ग्राम रुद्रापुर में चौपाल का आयोजन

महराजगंज । थाना पनियरा, जनपद महराजगंज द्वारा ग्राम रुद्रापुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सास, बहू और बेटियों सहित गांव की महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
चौपाल के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही, महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे समाज में सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सकें। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}