महराजगंजउत्तर प्रदेश
9 आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मुख्य सेविका पद पर हुई प्रमोशन।
महराजगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है। कि जनपद में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उ०प्र० द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर जनपद महराजगंज के 09 आंगनबाडी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की गयी है।, जिसमें वि०ख० सदर की 05 आंगनबाडी कार्यकत्री, वि०ख० फरेन्दा की 02 आंगनबाडी कार्यकत्री तथा वि०ख० पनियरा की 02 आंगनबाडी कार्यकत्री की मुख्य सेविका पद पर नियुक्ति की गयी है। इनके नियुक्ति पत्र बुधवार को प्रातः 11.00 बजे विकास भवन सभागार, महराजगंज में वितरित किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में संबंधित तहसीलों के विधायकगणों भी आमंत्रित किया गया है।