संदिग्ध अवस्था में महिला का शव फंदे से लटकता मिला।
सुनील पांडेय की रिपोर्ट
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव पिपरा परसौनी में मंगलवार की रात करीब नौ बजें कमरें के अंदर फंदे से लटकता हुआ महिला का शव मिला। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव निवासी नगमा 24 वर्ष की मंगलवार की रात में कमरें के भीतर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ शव देखकर सासु ने शोर मचाया। थोड़ी देर में गांव के तमाम लोग इकठ्ठा हो गए। जिसकी सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतार कर घटना की जांच में जुट गई। मृतका का पति जहरूद्दीन मुंबई कमाने गया हैं। उसके डेढ़ वर्षीय बेटा भी हैं। घटना की सूचना ससुराल के लोगों ने मायका पक्ष को दिया। मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला की दो वर्ष पूर्व शादी फरेंदा क्षेत्र के परसाबेनी में हुआ था। महिला के मौत को लेकर तरह तरह की अटकले लगायी जा रही हैं। इस संबंध में एसओ महेंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।