महराजगंजउत्तर प्रदेश
महिला थानाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण।

महराजगंज। महिला थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने वृक्षारोपण अभियान के तहत अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण किया इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है ऐसे में हर किसी को वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए मनीषा सिंह के इस जागरूकता संदेश में उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करने के बाद उसका ख्याल भी बेहद जरूरी है क्योंकि यही पौधे पेड़ बनकर आपको फल और छाया देंगे इस अवसर पर एसआई अशोक कुमार राय, हेड कांस्टेबल संजीत सिंह, हेड कांस्टेबल उमा देवी और प्रतिभा शर्मा उपस्थित रहे।


