भारतीय स्वैच्छिक समाज सेवा संगठन सेवा भारती की गोष्ठी संपन्न।

रितेश कुमार की रिपोर्ट
नौतनवा भारतीय स्वैच्छिक समाज सेवा संगठन, सेवा भारती की गोष्ठी कस्बे में स्थित गायत्री मंदिर परिसर में की गयी। साथ ही बता दें कि सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चालित एक प्रकल्प है। यह मुख्यत: भारत के प्रत्येक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में सामाजिक आर्थिक तथा जनजातीय और स्वदेशी समुदायों पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। साथ ही शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार सहित धर्म-परिवर्तन से लोगों की रक्षा आदि संस्था के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। नौतनवा में हुए सेवा भारती के गोष्टी के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सेवा प्रमुख रविशंकर ने बताया आवाज नौतनवा नगर को सेवा बस्ती की रचना की गई है। हमारे संस्था द्वारा जहां आठ हजार की जनसंख्या होती है वहां सेवा बस्ती बनाई जाती है। एवं पैंतालीस हजार की जनसंख्या वाले स्थान पर छ: सेवा बस्ती बनाई जाती है। जिसमें दुर्बल, वंचित, उपेक्षित,असहाय, पीड़ित लोगों के लिए हमारे कार्यकर्तागणों द्वारा उनको चिन्हांकन करते हुए उनके उत्थान हेतु तथा शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार के लिए हमारी संस्था कार्य करती रहती है। सेवा भारती द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नौतनवा कस्बे में स्थित गायत्री चेतना मंदिर में संपन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सेवा प्रमुख रविशंकर ने सेवा कार्यों पर चर्चा किया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से माया देवी, केसरी देवी, विंध्यवासिनी देवी, तारकेश्वर पाण्डेय, रामा यादव, आकाश भारती, ई. सुरेश शर्मा, विशाल वर्मा बैजनाथ वर्मा, जिला प्रचारक प्रवीण, त्रिलोकी वर्मा, सीताराम लोहिया, मदन जायसवाल उपस्थित रहे।