महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

कोल्हुई दुर्गा मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजन का आयोजन। सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम।

कोल्हुई, । स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को एक भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीमा जागरण मंच गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष श्रीराम सिंह,और संचालक हृदय कुमार उपाध्याय के द्वारा किया गया।
भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्स्थापित करना और राष्ट्र रक्षा के प्रति जनजागरण करना था। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों से शस्त्रों की पूजा की गई। उपस्थित लोगों ने शस्त्रों के प्रतीकात्मक महत्व और राष्ट्र की सुरक्षा में उनकी भूमिका को समझते हुए श्रद्धाभाव से पूजा में भाग लिया।
सीमा जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में राष्ट्रभक्ति और जागरूकता का भाव भी पैदा करता है।
कार्यक्रम में पंडित अवधेश त्रिपाठी ने शास्त्रवत पूजन कराया।
इस अवसर पर उमाकांत मिश्र, दयाराम मोदनवाल, राममिलन जायसवाल, सूर्यवीर सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, राजन कुमार उपाध्याय, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}