महराजगंजउत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की ठोकर से दो महिलाओं की मौत,एक गंभीर रूप से घायल ।

महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से दो महिलाओं की मृत्यु हो गई तथा एक महिला घायल हो गई।घायल का ईलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या एक की निवासिनी बिंद्रावती 45 शकुंतला 46 फूलमती 60 तीनो महिलाएं मांगलिक कार्यक्रम से भोजन करके रात साढ़े ग्यारह बजे पैदल अपने घर लौट रही थीं छातीराम नहर पुल के पास तीनों महिलाओं को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बिंद्रवती पत्नी शिवचरण की मौके पर मौत हो गई तथा शकुंतला पत्नी ईश्वर की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।जबकि गंभीर रूप से घायल फूलमती पत्नी राम सनेही का ईलाज चल रहा है।इस संबंध में चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}