उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, मंत्री ने सुनीं फरियादें ।

महराजगंज। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने धैर्यपूर्वक सभी फरियादियों की बात सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें राजस्व, बिजली, सड़क, आवास, राशन कार्ड, पेंशन और पुलिस से संबंधित थीं। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने आवागमन की समस्या, नाली-खड़ंजा निर्माण और भूमिहीन परिवारों के लिए आवास की मांग रखी। वहीं, युवाओं ने रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ पाने में आ रही दिक्कतें साझा कीं। केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों, किसानों और आमजन के हितों के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, सौभाग्य योजना और स्टार्टअप/स्टैंडअप इंडिया जैसी पहलें देश के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पूरी पारदर्शिता से पहुँचे, यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी फरियादी को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रत्येक मामले का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, लापरवाही या शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, वरिष्ठ नागरिक और युवा मौजूद रहे।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और हर नागरिक की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचे, यही वास्तविक विकास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}