सुमित ने सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में लिया दाखिला।
महराजगंज ।निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी सुमित गुप्ता पुत्र राजदेव गुप्ता ज्वाइंट मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका गए हैं। वह सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया है। सुमित ने आईआईटी बांबे से बी-टेक की चार साल पढ़ाई पूरी करने के बाद उक्त संस्थान में प्रवेश लिया है। सुमित गुप्ता ने बताया कि वह आईआईटी एडवांस की परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण करने के बाद आईआईटी बांबे में बी-टेक में दाखिला लिया। वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद मई 2024 में ज्वाइंट मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका गए हैं। वह दिसंबर 2024 तक सेंट लुइस में रहेंगे।उन्होंने बताया कि सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में ऊर्जा, पर्यावरण और रसायनिक इंजीनियर कार्यक्रम विभाग और पर्यावरण विज्ञान विभाग में एरोसोल विज्ञान और इंजीनियरिंग में संयुक्ता मास्टर डिग्री में प्रवेश के लिए आईआईटी बांबे ने सिफारिश की थी।