महराजगंजउत्तर प्रदेश

कृषि विभाग के तत्वाधान में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का किया गया आयोजन।

महाराजगंज। नगर के एक अतिथि गृह में कृषि विभाग के तत्वाधान में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं जिला स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया। इसमें आधुनिक एवं जैविक खेती पर जोर दिया गया। किसानों को दलहन और तिलहन की खेती संग औषधीय खेती कर समृद्ध बनने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ,विशिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। मोदी सरकार किसानों के आर्थिक उन्नत्ति के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत से हटकर खेती करें। इसके लिए सरकार उन्हें विभिन्न योजनाओं के जरिए अनुदान दे रही है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए सरकार ने कल्याणकारी योजना के माध्यम से उनके सम्मान को बढ़ाया है। जिससे किसान खुशहाल हुए हैं। सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ ही बीज और उर्वरक व्यवस्था भी सुनिश्चित किया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित।जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के आशा और विश्वास पर खरी उतरी है और किसानों की आय दुगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था से किसानों का कल्याण हो रहा है।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसान का समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार जल्द कराया जाए।इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राम शिष्ट, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार तथा कृषि विज्ञान केंद्रके वैज्ञानिकों ने भी अपने विचार और सुझाव दिए। गोष्ठी का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। सभी अतिथियों ने लगाए गए स्तालो का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर किसानों को श्री अन्न किट भी सौंपा गया।इस दौरान राम सिंह, श्याम बदन उपाध्याय, हेमंत श्रीवास्तव के अलावा तमाम किसान और कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}