महराजगंजउत्तर प्रदेश

आगामी त्योहारों को देखते हुए नौतनवा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

रितेश कुमार की रिपोर्ट 

नौतनवा।आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौतनवा पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला | पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी | नौतनवा प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला | फ्लैग मार्च थाने से शुरू होकर गांधी चौक,जयहिंद चौराहा,अस्पताल तिराहा,रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए छपवा तिराहे पर जाकर संपन्न हुआ| इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार,कस्बा प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक वीरेंद्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}