कुशीनगरउत्तर प्रदेश

सांसद ने झंडी दिखाकर रवाना किया युवा मोर्चा की बाइक रैली।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट 

कुशीनगर। सुकरौली के जोलहीनिया चौराहे पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब-कल्याण के सफल 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कुशीनगर के तत्वाधान में हाटा विधानसभा में सुकरौली मण्डल के जोलहिनिया चौराहे पर आयोजित ‘मोटर साइकिल यात्रा’ को झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने रवाना किया और सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को यात्रा की सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं दी। बाईक रैली जोलहिनीय चौराहे होते हुए सभी वार्डो में भरण करते हुए भैरो चौराहे पर समापन हुआ।सांसद ने कहा की आज मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने पूरे हुए नौ वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्य की जानकारी आम जनता के बीच पहुंचाने का काम शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमो कें कार्यकर्ता सभी विधानसभा में बाइक रैली निकाली जा रही है।इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थी गण से सीधा संवाद किया जाय जिससे ताकि योजनाओं का लाभ सभी तक मिल पा नही या नहीं इसकी कमियों के बारे में जानकारी हासिल कर सरकार तक पहुंचाई जा सके। उहोंने कहा की वर्तमान समय में युवा शक्ति एक नई पहचान है। सांसद ने मोदी जी के 09 वर्षो के कार्यों को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजयूमो देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
इस दौरान प्रमुख रुप से जिला महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री अंकित मद्धेशिया,वरिष्ठ नेता, वरूण जायसवाल, डॉ रवीश सिंह, संतोष दूबे,मण्डल अध्यक्ष गण, सुकरौली कान्हा श्रीवास्तव, अहिरौली गौरव तिवारी कान्हा, सांसद मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,देव कुमार मिश्र, हरिओम मणि त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, अर्जुन पटेल, दीपक जायसवाल सभासद, कमलेश सिंह सभासद अरविंद सिंह, सत्यवान सिंह,अभिषेक मौर्या, सोनू मद्धेशिया, अजय सिंह दीपक गुप्ता
पार्टी पदाधिकरी गण सहित सभासद गण सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}