कुशीनगरउत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट

कुशीनगर। देश के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दूबे और अन्य लोगों ने भारत के पहले गृह मंत्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारत की एकता और समृद्धि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन का एकमात्र उद्देश्य था। हमें सरदार पटेल के महान कार्यों को याद रखना चाहिए। तथा उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। उनका संघर्ष और समर्पण हमें एक बनाने का संदेश देता है, चाहे हम जिस भी क्षेत्र में हों, हमें अपने देश के लिए एकजुट होने का संकल्प लेना चाहिए।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 562 देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सरदार पटेल भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में एक महान हस्ती थे। पटेल जी की दृढ़ शक्ति, दृढ़ कार्रवाई की क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता,राष्ट्रीय गौरव की भावना और कुशल वाकपटुता उनके मजबूत और ठोस व्यक्तित्व के विभिन्न आयाम थे जो उन्हें अन्य नेताओं से विशिष्ट बनाते हैं। सरदार पटेल ने गांधीवादी आंदोलनों में जीवंत भूमिका निभाते हुए, आज़ाद भारत के एकीकरण में, अखंडता बनाए रखने में सर्वोपरि योगदान दिया।
इस अवसर पर पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह,विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विनोद भारती, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय मंत्री मार्कण्डेय दूबे, मार्कण्डेय शाही,डॉ पीएन राय, नमो नारायण मौर्य,धन्नजय तिवारी, अमित राय,सुरेन्द्र कुमार, भीखम प्रसाद,चमन यादव,फूलबदन कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}