महराजगंजउत्तर प्रदेश

माेदी की सोच और काम से दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा – डॉ धर्मेंद्र सिंह ।

फरेंदा।तहसील सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व बीजेपी विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद श्री मोदी ने देश को नई उंचाई दी और सम्मान दिलाने का काम किया है। भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व में पांचवे नम्बर पर है और जल्द यह दूसरे स्थान पर होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माेदी की सोच और काम से दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है, वहीं उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष छवि धूमिल करने में लगी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण करना श्री मोदी का लक्ष्य है और इस दिशा में तेजी से अभूतपूर्व काम हुए हैं। केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के विकास करने का काम किया कभी उन्होने जाति-पात और वर्ग विषेश को चिन्हित कर योजना नही बनाई। इस दौरान नगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल, भाजपा नेता विवेका पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा सहित अन्य तमाम बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}