कुशीनगरउत्तर प्रदेश

बीडीसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट 

*कुशीनगर।* उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल गोरखपुर दिनेश सिंह के नेतृत्वव कुशल मार्गदर्शन में जनपद कुशीनगर के विकास खंड पडरौना के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को प्रमुख द्वारा डी पी आर सी पर शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, 73वें संविधान संशोधन के बारे में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के मध्यक्रम क्षेत्र पंचायत, महिला आरक्षण की व्यवस्था, क्षेत्र पंचायत विकास योजना का गठन की जानकरी वरिष्ठ फैकल्टी ब्रजेश तिवारी द्वारा की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कार्य एवं दायित्व को विस्तार से प्रशिक्षक बिभूती कुशवाहा द्वारा चर्चा किया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक ब्रजेश तिवारी द्वारा 9 थीम पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा क्षेत्र पंचायत के कार्य एवं व्यवस्था के बारे में बताया गया। 9 थीम पर वरिष्ठ फैकेल्टी बृजेश नाथ तिवारी द्वारा बीपीडीपी की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}