महराजगंजउत्तर प्रदेश

बड़हरा बरईपार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।

महराजगंज। जनपद में बकरीद पर्व के संदर्भ में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य निर्देशों के अनुपालन का स्थलीय जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने श्यामदेउरवा थाना स्थित बड़हरा बरईपार का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जानवरों के कुर्बानी और उसके उपरांत जानवरों के अवशेषों के निस्तारण के संदर्भ में जारी निर्देशों के अनुपालन व्यवस्था को देखा। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी जगहों पर सुनिश्चित करें कि जानवरों की कुर्बानी खुले में न हो और न ही उनके अवशेष खुले में न पड़े हों।हरपुर तिवारी प्रभारी इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा और सभी जगहों पर स्थित शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि निर्देशों के संदर्भ में क्षेत्र के लोगों से भी पूर्व में ही वार्ता कर ली गयी थी। इसलिए कहीं भी उनके अनुपालन में समस्या नही हुई है।जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाये रखने और त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस व प्रशासन को सहयोग देने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}