प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 102 वे मन की बात कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब।

महाराजगंज। सिसवा विधान सभा क्षेत्र के विकास खंड सिसवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 102 वे मन की बात कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मन की बात सुनने के उपरांत केंद्र एवम् प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं के लाभार्थियों को चाभी प्रमाण पत्र, और चेक सौंपा।इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में कहा कि जब नियत साफ हो और मजबूत इरादें हों तो तब सभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी बड़े लक्ष्य में से एक है टीबी का रोग। उन्होंने कहा कि हमने एक संकल्प लिया है कि साल 2025 तक भारत को टीबी रोग से मुक्त किया जाए। हालांकि यह लक्ष्य बड़ा है लेकिन इसे हम निश्चित रूप से हासिल करके रहेंगे। इसके साथ ही खेल, योग आपात काल की भी चर्चा की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई है।उज्जवला गैस योजना, शौचालय देकर तमाम बीमारियों से हमारी माताओं बहनों को बचाने का कार्य किया है। गांव गरीब के कल्याण के लिए सरकार संकल्पित है।उन्होंने कहा कि मात्र 9 वर्षो में हमारी सरकार द्वारा न देश के गरीबों शोषित लोगो को मुख्य धारा सेजोड़ा बल्कि उनका सशक्त करण भी किया है। आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी कह रहे हैं 21वी सदी भारत की सदी है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। प्रधानमोंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार विकास सुशासन, गरीब ,कल्याण, , दृढ़ इच्छाशल्कि,भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतगत पहल, सबका साथ, सबका विकास , सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है।
आज भारत माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी सरकार की यह अभूतपूर्व यात्रा आदरणीय प्रधानमत्री जी के दूरदशी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशल्कि के कारण संभव
हुआ है। यह एक सुखद सोंयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृतकाल में हैऔर प्रधानमोंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मेंअमृतकाल के सभी लक्ष्य की प्राल्कि हो रही है। आज हमारा देश विकसित भारत बननेकी ओर अग्रसर है। तो इसका कारण है बीते 9 वर्षो में समग्र दृष्टिकोण को लेकर किया गया कार्य ही मजबूत आधार है।इस अवसर पर जिला संयोजक संजय पांडेय ,जिला पंचायत अध्यक्ष रवि कांत पटेल, ब्लॉक प्रमुख धीरू सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गिरिजेश जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक चौरसिया, राहुलदेव पांडेय, राम नारायण जायसवाल के अलावा हजारों की भीड़ मौजूद्व रही।