महराजगंजउत्तर प्रदेश
पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार।

असहद अली अंसारी की रिपोर्ट
पनियरा थाना क्षेत्र निवासी संजय सहानी पुत्र बुद्धू उर्फ मंगल सहानी उम्र 20 बर्ष को रविवार को पनियरा पुलिस ने ग्राम सभा सतगुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त संजय सहानी के खिलाफ मुकदमा अपराध सं 282/2022 धारा 363,366,376,व 5/6 पाक्सो एक्ट पनियरा थाने में दर्ज था और अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सभा सतगुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक रोहित यादव,हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह व कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़ शामिल रहे।