पाँचों विधानसभाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन

महराजगंज। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शनिवार को जनपद के पाँचों विधानसभाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह में जनपद में कुल 216 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 23 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 87 जोड़े, सामान्य वर्ग का 01 जोड़ा, अनुसूचित जनजाति वर्ग का 01 जोड़ा एवं अनुसूचित जाति के 104 जोड़ों का विवाह जिला प्रशासन द्वारा संपन्न कराया गया।
विधानसभावार सामूहिक विवाह में विधानसभा सदर में 49 जोड़ों, विधानसभा- नौतनवा में 20 जोड़ों, विधानसभा सिसवा में , विधानसभा फरेन्दा में 68 एवं विधानसभा पनियरा में 29 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सदर विधानसभा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर महालक्ष्मी लॉन, चिउरहां रोड, महराजगंज में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख सदर उपस्थित रहे। इनके साथ अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सदर एवं खण्ड विकास अधिकारी, घुघली भी मौजूद रहे और सभी लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इनके साथ जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।