कुशीनगरउत्तर प्रदेश

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए जुल्फिकार आलम ।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट 

कुशीनगर।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए तूफानी दौरा किया जा रहा है। शुक्रवार को सुकरौली ब्लॉक के हमराही होटल में एक कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ख्वाजा गुड्डू ने जुल्फिकार आलम को कुशीनगर कांग्रेस अल्पसंख्य प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया। तथा माला पहना कर बधाई दी। साथ ही गोरखपुर और महराजगंज के जिलाध्यक्ष भी मनोनीत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नीतियों में आस्था रखते हुए प्रदेश और देश में अल्पसंख्यक समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। देश की आजादी कराने से लेकर देश के दलित पिछड़े अल्पसंख्यक और गरीबों किसानों छात्रों बेरोजगारों के अधिकारों और हक की रक्षा कांग्रेस में निहित है। उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस समय भारतीय जनता पार्टी देश में सांप्रदायिकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों, छात्रों नौजवानों को बेरोजगार बना रही है। जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अंसारी ने सब का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसे तन मन धन से पूरा करूंगा। तथा जिले के हर गांव में मजबूत संगठन बना कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश महासचिव नसरूल्लाह अंसारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि अल्पसंख्यक एकजुट होकर 2024 में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान गोरखपुर जिला अध्यक्ष अजहरुद्दीन अंसारी पीसीसी सदस्य तौकिर आलम, महराजगंज जिलाध्यक्ष अशफाक हुसेन, प्रदेश महासचिव इनायत खान, कुशीनगर जिलाध्यक्ष जुल्फिकार आलम, डाक्टर दयानंद, अख्तर साह, हरिनारायण प्रधान ,
देवरिया जिलाध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद आलम, शहर अध्यक्ष कराम अहम्मद, नसीम सिद्दिकी, रमज़ान अली, अब्दुल करीम, वसीम सिद्दीकी, रिजात अली, सहदात मन्सुरी, अबर अली, फिरोज अहम्मद, जमशेद सजन खान राशिद अंसारी, नेहाल आलम, मुन्ना लारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}