उत्तर प्रदेश
सीएचसी कोल्हूखोर जहानागंज को लगातार तीसरी बार मिला सम्मान।

मोहम्मद यासिर सरायमीर की रिपोर्ट
आजमगढ़।जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कायकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है| इनमें सीएचसी पल्हनी, कोल्हूखोर जहानागंज, तहबपुर, बिलरियागंज व लालगंज शामिल हैं| यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने दी।
सीएमओ ने बताया कि सीएचसी पल्हनी और कोल्हूखोर जहानागंज ने मंडल में क्रमश: पहला व दूसरा स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है| सीएचसी कोल्हूखोर जहानागंज को लगातार तीसरी बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त होने का गौरव मिला है। इन उपलब्धियों से जिले के स्वास्थ्यकर्मियों में काफी प्रसन्नता है| उन्होंने बताया कि जिले को स्वच्छता, जल संरक्षण के बाद अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है|