महराजगंज

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं में वितरित किया गया सेनेटरी पैड।

फरेंदा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर आसमां ने कहा की किशोरावस्था एक परिवर्तनशील वृद्धि तथा विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक बदलाव बहुत तीव्रता से होते हैं। किशोरियों को एनीमिया, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरकता, हिंसा मुक्त जीवन, मानसिक स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के नोडल काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने किशोरियों को अपने क्षेत्र में किशोर किशोरी के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े विषयों पर उन्हें जागरूक करने की बात कही। वही आरबीएसके टीम के डॉक्टर अनिरुद्ध पांडे डॉक्टर प्रदीप कुमार यादव द्वारा मौके पर तकरीबन एक सौ बीस किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, वजन, लंबाई आदि की जांच कर आयरन की नीली गोली, कैल्शियम, सेनेटरी पैड

वितरित कर एल्बेंडाजोल के लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ज्योति सिंह, दीपक कुमार, पूजा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी इंटर कॉलेजों को मिलेगा फर्स्ट एंड बॉक्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा के काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीना वर्मा और अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर के नेतृत्व में फरेंदा ब्लॉक के सभी इंटर कॉलेजों में फर्स्ट एंड बॉक्स और विफस कार्यक्रम हेतु सप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड प्रपत्र वितरित किया जाएगा। उसी क्रम में शुक्रवार को काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती ज्योति सिंह को फर्स्ट एंड बॉक्स दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बॉक्स में किसी भी छात्र छात्रा को किसी भी प्रकार की चोटिल होने पर तत्काल ट्रीटमेंट के लिए सारी दवाईयां उपलब्ध की गई हैं। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ अनिरुद्ध पांडे डॉक्टर प्रदीप यादव डॉक्टर आसमां भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}