कुशीनगरउत्तर प्रदेश

सदस्यता ही संगठन की आत्मा : विवेकानंद शुक्ला

कुशीनगर । जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला ने आज पार्टी सदस्यता अभियान से जुड़ी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं बल्कि संगठन पर्व है क्योंकि संगठन की सदस्यता ही संगठन की आत्मा है मंडल पिपरा बाजार के लीलाधर छपरा पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में आगे उन्होंने कहा कि संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है, इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही बनाना है जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनंद ने कहा कि समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है पर्व की घोषणा के साथ हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है। हम सब पुनः डिजिटल माध्यम से सदस्य बनेंगे।
मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने इस मौके पर अभियान के बारे में विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि अभियान के तहत भाजपा के सभी बूथ स्तर पर 31 अगस्त को सभी बूथ पर कार्यशाला होगा।
कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। संचालन सदस्यता अभियान मंडल महामंत्री नित्यानंद पांडे ने किया। मंडल उपाध्यक्ष रामाज्ञा चौहान अनिल कुमार राय शशिकांत पांडे अतुल कुमार पांडे लल्लन जायसवाल धर्मेंद्र चौबे मंडल मंत्री दिनेश राय रितेश दुबे शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार गुप्ता ओमप्रकाश दुबे हरीश पांडे राजेश सिंह सुनील राय और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे ।

 

नसरुल्लाह अंसादी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}